Himachal Weather: लाहौल घाटी में बर्फबारी, कुफरी में सीजन का पहला हिमपात, शिमला में बारिश के साथ ओलावृष्टि
हिमाचल प्रदेश की कई जगहों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ है।शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में मौसम लगातार दूसरे दिन भी खराब रहा। प्रदेश की राजधानी शिमला में बारिश और बर्फबारी हुई। राजधानी से सटे पर्यटक स्थल कुफरी में इस सीजन का पहला हिमपात हुआ। लाहौल और कुल्लू की चोटियों पर एक फीट तक बर्फ […]









